Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 07 अगस्त। कस्बे में 70 वर्षीय वृद्धा की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। वृद्धा के बेटे, बहू और एक अन्य महिला के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई सादाबाद के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देश पर हुई है। कूपा गली निवासी कमला देवी पत्नी स्व. भूप सिंह ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनका पुत्र अर्जुन सिंह, बहू पूनम और देवरानी सुखदेवी उनकी संपत्ति पर कब्जा करना चाहते हैं। इसी उद्देश्य से वे उन्हें पुश्तैनी मकान छोड़ने के लिए लगातार परेशान करते हैं। कमला देवी ने अपनी शिकायत में बताया कि 4 अप्रैल 2024 को दोपहर करीब 2:30 बजे तीनों आरोपी उनके कमरे में घुस आए। उन्होंने वृद्धा के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें कमरे में बंद कर पुश्तैनी मकान खाली करने का दबाव बनाया और जान से मारने की धमकी भी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गए।पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद उन्होंने सादाबाद कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके उपरांत उन्होंने पुलिस अधीक्षक हाथरस को भी रजिस्टर्ड डाक से प्रार्थना पत्र भेजा। जब वहां भी सुनवाई नहीं हुई, तब उन्होंने न्याय के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के निर्देश पर सादाबाद पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page