अलीगढ़ 28 जुलाई। मंगलायतन विश्वविद्यालय के फिजियोथेरेपी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. अन्नपूर्णा एवं डॉ. नेहा रानी द्वारा लिखित पुस्तक ‘मॉडर्न जेरियाट्रिक रिहैबिलिटेशन’ का भव्य विमोचन किया गया। पुस्तक का विमोचन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पी.के. दशोरा, कुलसचिव कमांडर मनोज के., परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा, डीन एकेडमिक प्रो. अम्बरीष शर्मा, प्राचार्य प्रो. के.के. शर्मा तथा डॉ. पूनम रानी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर लेखिकाओं ने बताया कि यह पुस्तक वृद्धावस्था में होने वाली शारीरिक, कार्यात्मक एवं मानसिक समस्याओं के वैज्ञानिक प्रबंधन पर आधारित है। पुस्तक में जेरियाट्रिक पुनर्वास की आधुनिक अवधारणाओं, साक्ष्य-आधारित फिजियोथेरेपी तकनीकों तथा रोगियों की कार्यक्षमता और जीवन की गुणवत्ता में सुधार के प्रभावी उपायों का विस्तृत एवं व्यावहारिक वर्णन किया गया है। उन्होंने कहा कि पुस्तक का उद्देश्य फिजियोथेरेपी के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों को वृद्धजनों की बेहतर देखभाल और प्रभावी पुनर्वास के लिए उपयोगी एवं अद्यतन ज्ञान उपलब्ध कराना है। साथ ही यह पुस्तक जेरियाट्रिक फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अध्ययन, शोध एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए भी महत्वपूर्ण संदर्भ सामग्री सिद्ध होगी। पुस्तक के संपादित संस्करण के निर्माण में फिजियोथेरेपी विभाग के डॉ. लिवांश एवं डॉ. कुलदीप शर्मा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसकी विश्वविद्यालय परिवार ने सराहना की।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सीएचसी मुरसान का
July 28, 2026
स्वच्छता, जल निकासी और रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था
July 28, 2026
बारिश के बीच सांडों की भीषण भिड़ंत,
July 28, 2026
सादाबाद : निजी विद्यालय की अव्यवस्था, फीस
July 28, 2026
सादाबाद : ठंडी पड़ी गर्मी, पानी में
July 28, 2026
सादाबाद : सफाई कर रही वृद्ध महिला
July 28, 2026
सादाबाद : ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में पलटी,
July 28, 2026
Weather
Hathras
9:08 pm,
Jul 28, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap











