अलीगढ़ 28 जुलाई। मंगलायतन विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-6 के तत्वावधान में स्वयंसेवकों के लिए प्राणायाम सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. पूनम रानी के मार्गदर्शन एवं एनएसएस इकाई-6 की कार्यक्रम अधिकारी भावना राज के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम अधिकारी भावना राज ने स्वयंसेवकों को नियमित प्राणायाम के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्राणायाम केवल एक योग क्रिया नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवनशैली का आधार है। नियमित प्राणायाम से तनाव कम होता है, एकाग्रता में वृद्धि होती है तथा मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है। उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे अपने दैनिक जीवन में प्राणायाम को शामिल करें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें। प्राणायाम सत्र में स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ सहभागिता करते हुए विभिन्न प्राणायाम अभ्यास किए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें सकारात्मक, अनुशासित और तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सीएचसी मुरसान का
July 28, 2026
स्वच्छता, जल निकासी और रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था
July 28, 2026
बारिश के बीच सांडों की भीषण भिड़ंत,
July 28, 2026
सादाबाद : निजी विद्यालय की अव्यवस्था, फीस
July 28, 2026
सादाबाद : ठंडी पड़ी गर्मी, पानी में
July 28, 2026
सादाबाद : सफाई कर रही वृद्ध महिला
July 28, 2026
सादाबाद : ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में पलटी,
July 28, 2026
Weather
Hathras
9:09 pm,
Jul 28, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap











