
हाथरस 27 जुलाई। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति द्वारा रविवार को भोजा का नगला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर सामाजिक सेवा एवं शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्र के नन्हे-मुन्ने बच्चों को स्कूल बैग, कॉपियां, पानी की बोतलें, बिस्कुट तथा बच्चों की पसंदीदा चिप्स वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान क्लब की सदस्यों ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय जाने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा शिक्षा के महत्व के प्रति प्रेरित किया। बच्चों में उपहार पाकर विशेष उत्साह और खुशी देखने को मिली। इस अवसर पर इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कविता देवी को उनके सहयोग एवं समर्पित सेवाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। साथ ही क्लब ने आंगनबाड़ी केंद्र को गोद लेने की घोषणा करते हुए भविष्य में भी समय-समय पर बच्चों की शैक्षणिक एवं आवश्यक सहयोग सामग्री उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। इस मौके पर क्लब की अध्यक्ष मंजूलता वार्ष्णेय, सचिव मधुराज शर्मा, सीजीआर गुंजन दीक्षित, प्रभा खेमका, रजनी आंधीवाल, मीनू अग्रवाल सहित क्लब की अन्य सदस्याओं ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।








