Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 23 सितम्बर। उत्तर प्रदेश शासन स्तर से राज्य जीएसटी कार्यालय के लिए भूमि हस्तांतरण की स्वीकृति मिलने के बाद जनपद प्रशासन ने कार्यालय निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि के चिन्हांकन की कार्यवाही शुरू कर दी है। इसी क्रम में वाटर वर्क्स परिसर में प्रस्तावित भूमि का संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। मौके पर लेखपाल, नगर पालिका ईओ एवं कर्मचारी, जीएसटी विभाग के अधिकारी, व्यापार मंडल के पदाधिकारी और जीएसटी टैक्स एडवोकेट्स की संयुक्त टीम मौजूद रही। टीम द्वारा प्रस्तावित भूमि पर चूना डलवाकर सीमाओं का चिन्हांकन कराया गया तथा कार्यस्थल की वीडियोग्राफी भी कराई गई। अधिकारियों ने उपलब्ध भूमि की स्थिति और चारों तरफ की सीमाओं को रेखांकित करते हुए आवश्यक विवरण तैयार किया। इसके बाद राजस्व विभाग की ओर से प्रस्ताव शासन को भेजे जाने तथा पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा भवन का नक्शा तैयार किए जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी, जिसके बाद राज्य जीएसटी कार्यालय के भवन निर्माण का कार्य शुरू होने की उम्मीद है। मौके पर संयुक्त आयुक्त राज्य कर राजकुमार सिंह, उपायुक्त राज्य कर प्रद्युम्न कुमार गुप्ता, सहायक आयुक्त सचिन कुमार एवं गणेश यादव, राज्य कर अधिकारी आशीष यादव एवं नीरज कुमार सहित सुरेश अग्रवाल, फैम जिलाध्यक्ष राहुल गुप्ता (ट्रांसपोर्ट वाले), ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन महासचिव ओमप्रकाश वर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page