
हाथरस 23 सितम्बर। निर्बाध एवं सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विद्युत विभाग द्वारा अनुरक्षण माह के अंतर्गत 33/11 केवी गिजरौली (शहरी) उपकेंद्र पर स्थापित पावर ट्रांसफॉर्मरों की टेस्टिंग का कार्य कराया जाएगा। इसके चलते 24 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान आगरा रोड, आवास विकास, गणेश सिटी, श्याम कुंज, कलवारी रोड, नगला भोजा, नगला टीका, शिव कॉलोनी, चामड़ गेट, नयागंज, लोहट बाजार, पसरट्टा बाजार, कमला दाल मिल सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग ने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से अनुरक्षण कार्य के दौरान होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।







