Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 अगस्त। दिल्ली के करोल बाग में करीब 20 लाख रुपये की चोरी के मामले में मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव दरियापुर में दबिश दी। पुलिस आरोपी वीरू को कस्टडी रिमांड पर लेकर गांव पहुंची और उसकी निशानदेही पर चोरी के माल की तलाश की। हालांकि पुलिस को चोरी का माल बरामद नहीं हुआ, लेकिन उसके घर से घटना के समय पहनी गई शर्ट बरामद की गई। करोल बाग थाने के एसआई घनश्याम सिंह ने बताया कि 26 जुलाई को करोल बाग क्षेत्र में महिला के गले से चेन लूटने की घटना हुई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी वीरू तक पहुंची और उसे आठ अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। मंगलवार को आरोपी को रिमांड पर लेकर दिल्ली पुलिस की टीम शाम करीब चार बजे हाथरस जंक्शन कोतवाली पहुंची। स्थानीय पुलिस के साथ टीम गांव दरियापुर गई और आरोपी के घर पर तलाशी ली। ग्रामीणों के अनुसार वीरू करीब पांच वर्ष से दिल्ली में फूल बेचने का काम करता था और गांव में जरूरतमंद लोगों को सामान भी बांटता था। पुलिस को उसके अन्य घटनाओं में शामिल होने की भी आशंका है। सीओ सिकंदराराऊ अमित पाठक ने बताया कि दिल्ली पुलिस आरोपी को पीसीआर पर लेकर हाथरस आई थी। स्थानीय पुलिस ने दिल्ली पुलिस के सहयोग के लिए आवश्यक फोर्स उपलब्ध कराया।

Next News :-सदर विधायक ने दिया पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता, डीएम व एसपी बोले शासन पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ है खड़ा

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page