
हाथरस 28 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त शिकायतों के विधिक एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए, ताकि फरियादियों को उचित समाधान मिल सके।









