Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 28 अक्टूबर। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की गाजियाबाद स्थित 16 सदस्यीय टीम के संयुक्त तत्वावधान में 28 अक्टूबर को तहसील हाथरस में जन-जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम आपदाओं से बचाव और जनपद की आपदा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हिस्सा था। इसका मुख्य उद्देश्य आपात परिस्थितियों में बेहतर तैयारी सुनिश्चित करना तथा जन-धन की हानि को न्यूनतम करना है। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी सदर ने आपदाओं से बचाव और उनसे निपटने की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। इसमें तहसील स्तर के राजस्व निरीक्षक (आरआई), लेखपाल, अधिकारी, अन्य कर्मचारी और जनपद के आपदा मित्रों ने प्रतिभाग किया।

प्रशिक्षण के दौरान एनडीआरएफ की टीम ने सीपीआर देने की प्रक्रिया, बाढ़ से बचाव, सर्पदंश की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों तथा अन्य प्राकृतिक और आकस्मिक आपदाओं से बचने के उपायों की जानकारी दी। साथ ही, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया, प्राथमिक उपचार और प्रभावी राहत एवं बचाव कार्यों के महत्व के बारे में भी बताया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य आपदा के समय विभिन्न विभागों और प्रशिक्षित स्वयंसेवकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना तथा राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी बनाना है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और एनडीआरएफ की यह पहल जनपद में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page