सिकन्दराराऊ (हसायन) 16 जुलाई। सलेमपुर औद्योगिक परिक्षेत्र में बीस दिनों पहले अठ्ठाइस जून दिन रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर सिकन्द्राराऊ कोतवाली में तैनात पुलिस कर्मियों के, द्वारा हसायन विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या इक्कीस के हाउस अरेस्ट किए जाने के नाम पर उत्पीडन किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री व पुलिस महानिदेशक डी.जी.पी.के अलावा एससी एसटी आयोग से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।दिव्यांग क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय जाटव पुत्र दु:शासन जाटव ने पत्नी शीतल जाटव के साथ चौदह जुलाई दिन मंगलवार को लखनऊ पहुंचकर शिकायती पत्र के माध्यम से शिकायत कर अवगत कराते हुए बताया थाना क्षेत्र सिकन्द्राराराऊ के अंतर्गत अठ्ठाइस जून को मुख्यमंत्री लखनऊ योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम प्रस्तावित था।उसी के चलते दिनांक सत्ताइस जून दिन शनिवार को थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस के द्वारा कांस्टेबल सिपाही रजनेश यादव व गुलाब सिंह सुबह प्रार्थी संजय जाटव के घर पर गांव बसई में बारह बजे हाउस अरेस्ट करने के लिए आए हुए थे।उसके बाद प्रार्थी के घर से दोनों लोग कहीं पर चले गए थे।प्रार्थी से कोई मुलाकात या फोटो नहीं किए थे।उसके बाद शाम साढे पांच बजे के लगभग उपरोक्त सिपाही कांस्टेबल पुलिस कर्मी पुनः बापिस आए और प्रार्थी दिव्यांग क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय जाटव ने सिपाही रजनेश यादव व गुलाब सिंह से कहा कि अब किस जगह जा रहे हो कहने लगे कि मैं थाने जा रहा हू।एक फोटो करा लो,तो प्रार्थी मुझ दिव्यांग बीडीसी सदस्य संजय जाटव ने दोनों पुलिस कर्मियों के साथ फोटो कराए उसके बाद घर से तुरंत ही चले गए और जो शाम आठ बजे पुलिस ग्रुप में जो फोटो डाले गए थे जो कि उसी दिन शनिवार सत्ताइस जून की शाम साढे पांच बजे के हैं।पुलिस कर्मियो के द्वारा हाउस अरेस्ट किए जाने के नाम पर पुलिस के ग्रुप में गलत सूचना देने के अलावा नियम विरुद्ध ड्यूटी करने वाले और पुलिस विभाग के साथ धोखाधड़ी करने वालों को निलंबित कर रिपोर्ट दर्ज किए जानेकी मांग की।हाउस अरेस्ट किए जाने के नाम पर दिव्यांग बीडीसी सदस्य संजय जाटव ने उन दोनों सिपाहियो से कह दिया कि मैं कहीं जा रहा हूं।अब मुझे कोई परेशानी तो नहीं है तो सिपाही कहने लगे कि तुम चले जाओ अब कोई परेशानी नहीं है।प्रार्थी संजय जाटव अपने घर से पुलिस की डर की वजह से अपने पुराने घर पर चला गया था।उसके बाद रात्रि सवा नौ बजे के लगभग दूसरी ड्यूटी वाले सिपाही भी अपने समय पर आने के बजाए नियम विरुद्ध तरीके से अपने समय के अनुसार गांव बसई में नहीं आए।संजय जाटव के घर पर कोतवाली से सिपाही नौ बजे के बजाए साढे नौ बजे के करीब आए।देर रात्रि पुलिस कर्मियो के घर पर आने के दौरान संजय जाटव का चचेरा भाई पॉलिटेक्निक का छात्र भाई शिवम कुमार जाटव पुत्र पप्पू सिंह निवासी बसई बावस दिनांक सत्ताइस जून 2026 दिन शनिवार को समय रात्रि दस बजे के लगभग पानी पिलाए जाने के बाद अपने घर पर पुलिस कर्मियो के साथ ही तख्त पर बैठा हुआ था।उसी समय पर कांस्टेबल अनिल कुमार,रजनेश यादव छह सात अन्य पुलिस कर्मी अपनी मोटर साइकिल से आए और जबरन संजय जाटव के भाई को पकड़कर गंदी गन्दी गलिया देते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गांव के डॉ.भीमराव अम्बेडकर पार्क में ही ले जाकर लाठी डंडों से मारपीट करने लगे।उपरोक्त पुलिस कर्मी मेरे भाई को जबरन अपनी गाड़ी मे बैठाकर थाना सिकन्द्राराऊ ले गए।प्रार्थी के भाई के साथ रास्ते में भी पुलिस कर्मियो ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की।जिससे प्रार्थी के भाई के शरीर पर गुम चोट भी आई है।उपरोक्त घटना के बाद प्रार्थी की पत्नी शीतल जाटव ने उच्चाधिकारियों को तत्काल पर शिकायत की गई।उसके बाद प्रार्थी के भाई शिवम को सरकारी गाड़ी में दरोगा विजेंद्र सिंह चौकी इंचार्ज अरनोट,कांस्टेबल अमित कुमार के अलावा महिला पुलिस कर्मी नाम पता अज्ञात व लगभग दो तीन मोटर साइकिल व गाड़ी से लगभग पन्द्रह से बीस पुलिस कर्मी सहित प्रार्थी के घर के अन्दर घुसने की कोशिश कर रहे थे।तो प्रार्थी की पत्नी शीतल जाटव ने पुलिस कर्मियो को बिना किसी घटना व दोषी आरोपित होने के बिना सर्च व गिरफ्तारी वारंट के ही रोका।तो उपरोक्त पुलिस कर्मियो ने पत्नी को धक्का मारकर बिना अनुमति के घर के अंदर घुस आए।जबकि प्रार्थी अपने पुराने घर पर था और थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस ने प्रार्थी की पत्नी व चचेरे भाई पॉलिटेक्निक के छात्र शिवम जाटव के साथ मारपीट कर गलत व्यवहार किया है।जबकि प्रार्थी ने माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम मैं जाने के लिए कोई लेटर भी जारी नहीं किया फिर भी प्रार्थी व परिवार को गरीबदलित दिव्यांग जनप्रतिनिधि को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है उक्त घटना की सूचना मोहल्ले के कमलसिंह ने दी थी।संजय जाटव ने कहा कि यदि दोषियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होती है,तो प्रार्थी अपने परिवार के साथ मुख्यमंत्री जी के आवास लखनऊ व पुलिस महानिदेशक महोदय लखनऊ के कार्यालय पर जाकर ज्ञापन देगा। फिर भी कोई कार्यवाही नहीं जाती है।तो प्रार्थी माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद से लेकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय देहली तक नहीं छोड़ूंगा। आपकी महान कृपा होगी उपरोक्त घटना के साक्ष्य प्रार्थी के घर पर लग रहे सीसीटीवी कैमरे में कैद हैं उक्त मामले की शिकायत दिनांक चौदह जुलाई दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार लखनऊ,पुलिस महानिदेशक लखनऊ,अनुसूचित जाति जनजाति आयोग अध्यक्ष लखनऊ में स्वयं मिलकर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
इंडक्शन चूल्हे बेचने पहुंचे सेल्समैनों पर ठगी
August 30, 2026
कथित झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के बाद
August 30, 2026
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार
August 30, 2026
शराब की लत के बीच युवक ने
August 30, 2026
राष्ट्रीय खेल दिवस पर सरस्वती महाविद्यालय में
August 30, 2026
किसान को बड़ी राहत, उपभोक्ता आयोग ने
August 30, 2026
हाथरस जंक्शन पहुंचे डिप्टी जीएम, CCTV और
August 30, 2026
Weather
Hathras
5:50 am,
Aug 31, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap













