Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 मई । हाथरस के नाई का नगला स्थित करीब 80 से 90 वर्ष पुराने प्राचीन श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के आसपास फैली गंदगी को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि मंदिर के आसपास कूड़े के ढेर लगे हुए हैं तथा पास में स्थित खाली प्लॉट भी गंदगी से भरा पड़ा है, जिससे क्षेत्र में दुर्गंध और अस्वच्छता का माहौल बना हुआ है। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों द्वारा इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों ने मांग की है कि मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र की जल्द साफ-सफाई कराई जाए, ताकि धार्मिक स्थल की पवित्रता और स्वच्छता बनी रह सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page