Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 24 सितम्बर। निवर्तमान जिलाधिकारी अतुल वत्स को राजस्व एवं विकास विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह एवं बुके भेंट कर शुभकामनाएं दीं। वहीं नवागत जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल का भी स्मृति चिन्ह एवं बुके भेंट कर स्वागत किया गया। नवागत जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने निवर्तमान जिलाधिकारी अतुल वत्स के कार्यकाल में शुरू कराए गए विकास एवं निर्माण कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनपद में चल रहे विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पूरा कराया जाएगा। इस अवसर पर निवर्तमान जिलाधिकारी अतुल वत्स ने नवागत जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हाथरस में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बेहतर टीम कार्य कर रही है और उन्हें अपने कार्यकाल में सभी का सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य की सफलता सामूहिक प्रयास और टीम भावना का परिणाम होती है। सरकारी सेवा को उन्होंने समाज सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

 

समारोह में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने निवर्तमान जिलाधिकारी के कार्यकाल की स्मृतियां साझा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), प्रभागीय वनाधिकारी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), मुख्य चिकित्सा अधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट, जिला विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, वरिष्ठ लिपिक एवं ई-डीएम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा राजस्व एवं विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, अधिवक्तागण तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार भी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान अतुल वत्स को स्मृति चिन्ह एवं बुके भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई और नवागत जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल का स्वागत करते हुए जनहित एवं विकास कार्यों में सहयोग का भरोसा जताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page