Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 25 सितम्बर। पी.सी. बागला (पीजी) कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 25 सितंबर 2026 को आयोजित प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों के करीब 100 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य प्रो. (डॉ.) महावीर सिंह छौंकर के मार्गदर्शन एवं समन्वयक डॉ. दीपा ग्रोवर के संयोजन में हुआ। विद्यार्थियों ने सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक विषयों से जुड़े प्रश्नों के माध्यम से अपनी जानकारी एवं बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के परिणाम में महक अवस्थी, योगेश कुमार, मेघा शर्मा एवं ज्योति ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्नेहा चौधरी, माधुरी, एकता, दिशा शर्मा, डोली एवं सलोनी यादव संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं विधि शर्मा, अनुपम, हेमलता, नंद किशोर, पलक, बबली, अंजली, बेबिनाज, जगवीर सिंह, हिमांशी गौतम, वर्षा पाठक, सुरभि उपाध्याय एवं दामिनी पांडेय ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. (डॉ.) महावीर सिंह छौंकर ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में अध्ययन के प्रति रुचि के साथ सामान्य जागरूकता, तार्किक चिंतन, आत्मविश्वास एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। प्रतियोगिता की समन्वयक डॉ. दीपा ग्रोवर ने प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पाठ्यक्रमीय अध्ययन के साथ ज्ञानवर्धक एवं रचनात्मक गतिविधियां भी आवश्यक हैं। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सांस्कृतिक समिति के सदस्यों, महाविद्यालय के प्रोफेसरों एवं विद्यार्थियों का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page