
हाथरस 16 मई। उप संभागीय परिवहन कार्यालय Sub Divisional Transport Office द्वारा व्यावसायिक वाहनों के लिए नई पंजीयन सीरीज यूपी, नई पंजीयन सीरीज UP 86 BT आज से लागू की जा रही है। वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि वर्तमान में चल रही पंजीयन सीरीज यूपी 86 एटी (UP 86 AT) 15 मई 2026 को समाप्त हो रही है।
उन्होंने बताया कि नई सीरीज 16 मई 2026 की प्रातः से प्रभावी हो जाएगी। इसके अंतर्गत नए व्यावसायिक वाहनों का पंजीकरण यूपी 86 बीटी सीरीज में किया जाएगा। वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि इच्छुक वाहन स्वामी एवं नागरिक अपनी पसंद के वीआईपी, वीवीआईपी तथा अन्य आकर्षक नंबर ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। इन नंबरों की ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया 16 मई 2026 से प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने बताया कि आकर्षक नंबर प्राप्त करने के इच्छुक व्यक्ति निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने वाले आवेदकों को परिवहन विभाग के नियमानुसार निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी, आवेदन प्रक्रिया एवं नीलामी से संबंधित विस्तृत विवरण के लिए इच्छुक अभ्यर्थी उप संभागीय परिवहन कार्यालय, हाथरस से संपर्क कर सकते हैं।
Next News :-हाथरस की नवविवाहिता त्विसा शर्मा की भोपाल में संदिग्ध मौत, पति और रिटायर्ड जज सास पर हत्या का मुकदमा दर्ज
For Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101






















