Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 मई। सदर कोतवाली क्षेत्र की बिछुआ गली निवासी त्विसा शर्मा की भोपाल में संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने उनके पति समर्थ सिंह और रिटायर्ड जज सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुरालजनों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार त्विसा शर्मा का विवाह दिसंबर 2025 में भोपाल के कटारा हिल्स निवासी अधिवक्ता समर्थ सिंह से हुआ था। 12 मई 2026 की रात परिजनों को त्विसा की मौत की सूचना मिली। सूचना मिलते ही मायके पक्ष 13 मई को All India Institute of Medical Sciences Bhopal पहुंचा, जहां उन्होंने शव पर गले, कान और चेहरे पर चोट के निशान देखे। परिजनों का आरोप है कि त्विसा की हत्या की गई है। उनका कहना है कि ससुराल पक्ष के विरुद्ध गंभीर आरोपों के बावजूद प्रारंभिक स्तर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। इसके विरोध में परिजन महिला थाना और बाद में पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। लगातार विरोध और दबाव के बाद गुरुवार रात पुलिस ने पति समर्थ सिंह और उनकी मां गिरीबाला सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। परिजनों ने भोपाल में ही त्विसा शर्मा का अंतिम संस्कार किया। अब परिवार ने न्याय की मांग करते हुए कानूनी लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया है। मामले को लेकर दोनों राज्यों के लोगों में भी गहरी संवेदना और आक्रोश देखा जा रहा है।

Next News :-हाथरस के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित नील फैक्ट्री में लगी आग, लाखों रुपए के नुकसान की आशंका

For Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page