Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 07 सितम्बर। क्षेत्र के गांव कोटा में राष्ट्रीय हनुमान दल के ब्रज प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सारस्वत के परिवार पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। यह हमला गांव के ही तीन लोगों ने कचरा डालने के विवाद में किया। जिसकी शिकायत रविवार को मुरसान थाने में दी गई थी। लेकिन मुरसान पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने से नाराज राष्ट्रीय हनुमान दल के पदाधिकारियों ने सोमवार को कोटा गांव स्थित संगठन के कार्यालय में बैठक की। बैठक में तय किया गया कि अगर पुलिस ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो मुरसान थाने का घेराव किया जाएगा। राष्ट्रीय हनुमान दल के जिलाध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह और अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि यदि बुधवार तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई, तो बुधवार को मुरसान कोतवाली का घेराव किया जाएगा।मुकेश सारस्वत ने बताया कि उनके मकान के ठीक सामने एक खाली निजी जमीन पर आसपास के लोग कचरा डालते थे। उन्होंने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की थी। जिलाधिकारी के आदेश पर पांच सितंबर को उस जगह की सफाई कराकर वहां कचरा न डालने का बोर्ड भी लगवाया गया था। मुकेश सारस्वत का आरोप है कि इसके बावजूद एक महिला ने साफ की गई जगह पर दोबारा कचरा डाल दिया। जब उनकी मां ने इसका विरोध किया, तो इसी बात को लेकर एक महिला समेत तीन लोग उनके घर पहुंच गए। आरोप है कि तीनों ने उनकी बीमार पत्नी के साथ मारपीट की और जानलेवा हमला किया। पत्नी को बचाने पहुंची उनकी बुजुर्ग मां को भी आरोपियों ने धक्का देकर गिरा दिया।मुकेश सारस्वत ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों में से एक ने करीब दो साल पहले उनसे डेढ़ लाख रुपये उधार लिए थे, जिसे अब तक वापस नहीं किया गया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि संगठन के काम के सिलसिले में वह ज्यादातर समय बाहर रहते हैं और उनकी गैरमौजूदगी में भी आरोपी उनके घर आकर विवाद करते हैं। इस मौके पर मुकेश सारस्वत, चंद्रप्रकाश, डालचंद, हरिमोहन, भूरा, गंभीर सिंह, राहुल उपाध्याय, प्रवेंद्र कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page