Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 मई। नगर पालिका परिषद हाथरस द्वारा शहर के विकास कार्यों को नई गति देते हुए मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत वार्ड संख्या-16 स्थित पुलिस लाइन परिसर के पार्क में आधुनिक ओपन जिम का लोकार्पण पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर एक विशेष संदेश भी देखने को मिला, जब माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा एवं पेट्रोल-डीजल की बचत के आह्वान को आत्मसात करते हुए पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी लोकार्पण स्थल तक ई-रिक्शा से पहुंचीं। यह पहल पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ ऊर्जा के प्रति जागरूकता का प्रेरणादायी संदेश बनी। पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कहा कि ओपन जिम का उद्देश्य नगरवासियों को बिना किसी आर्थिक बोझ के स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूक करना है, ताकि नागरिक शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद हाथरस द्वारा नगर में आधुनिक सुविधाओं के विस्तार हेतु विभिन्न क्षेत्रों में ओपन जिम स्थापित करने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। पुलिस लाइन क्षेत्र में स्थापित यह पहला ओपन जिम क्षेत्रवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात है।

उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में विकास एवं जनहित की योजनाएं निरंतर धरातल पर उतर रही हैं। साथ ही जिलाधिकारी अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा तथा नगर पालिका परिषद के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का भी सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद राजेश दिवाकर, निवर्तमान जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, नगर अध्यक्ष एवं मनोनीत सभासद विवेक गुप्ता,  सत्य प्रकाश रंगीला, राजकुमार वर्मा कोठीवाल, वार्ड सभासद  लक्ष्मी कुशवाह, सभासद प्रतिनिधि  टेकपाल कुशवाह , सभासद  रामजी लाल वर्मा, सभासद  दिनेश सिंह नन्हे, सभासद अशोक गोला, सभासद प्रतिनिधि सुनील कुशवाहा, सभासद सूरज माहौर, सभासद  श्रद्धा कुमारी, सभासद धर्मेन्द्र पिप्पल, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अनुराग अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष नवनीत गौतम सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। नगरवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी के नेतृत्व में नगर में विकास कार्यों को नई दिशा मिल रही है तथा ओपन जिम जैसी सुविधाएं लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page