सादाबाद 21 जुलाई। विधायक प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू चौधरी ने आज आगरा स्थित दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक श्रुति से मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने क्षेत्र में बार-बार होने वाली बिजली कटौती, जर्जर विद्युत लाइनों, बढ़े हुए विद्युत भार, नए कनेक्शनों में अनावश्यक देरी और विभागीय अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर विस्तार से शिकायत दर्ज कराई। विधायक ने एमडी को बताया कि सादाबाद क्षेत्र के उपभोक्ता लंबे समय से अघोषित बिजली कटौती और चेकिंग के नाम पर मानसिक एवं आर्थिक उत्पीड़न जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने जिन क्षेत्रों में आवश्यकता है वहां 11 केवी लाइनों को एलटी लाइन में परिवर्तित करने, बार-बार फुंक रहे ट्रांसफार्मरों के स्थान पर उच्च क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगाने तथा ओवरलोडिंग कम करने के लिए नए विद्युत उपकेंद्र स्थापित किए जाने की मांग भी रखी। विधायक गुड्डू चौधरी ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी आमजन को सुरक्षित, निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना है। बैठक के दौरान डीवीवीएनएल की प्रबंध निदेशक ने विधायक द्वारा उठाए गए सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान का आश्वासन दिया। विधायक प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू भैया ने कहा कि सादाबाद विधानसभा की जनता को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति दिलाना मेरी प्राथमिकता है। क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मैंने डीवीवीएनएल की प्रबंध निदेशक के समक्ष हर समस्या को मजबूती से रखा है। स्पष्ट कर दिया है कि बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही और आम उपभोक्ताओं का किसी भी प्रकार का उत्पीड़न अब स्वीकार नहीं किया जाएगा। जहां-जहां बिजली व्यवस्था कमजोर है, वहां उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर, नए विद्युत उपकेंद्र और आवश्यक विद्युत लाइनों का विस्तार कराया जाएगा। मेरा प्रयास है कि सादाबाद की जनता को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिले।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद : एसबीजे इंटर कॉलेज में धूमधाम
September 5, 2026
सादाबाद : कीटनाशक खाने वाले मजदूर की
September 5, 2026
सादाबाद : नन्दलाल की जय जयकार से
September 5, 2026
सादाबाद : राधा कृष्ण बने बच्चों ने
September 5, 2026
सादाबाद : डॉ. सर्वपल्ली के आदर्शों को
September 5, 2026
श्री अग्रवाल सभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने
September 5, 2026
अधिवक्ता को फोन पर सीओ बनकर धमकाने
September 4, 2026
Weather
Hathras
7:15 pm,
Sep 5, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap












