हाथरस 12 जुलाई। आज बागला इण्टर कोलेज परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार शुक्ला के निर्देशन में हुआ। विद्यालय के अंग्रेजी प्रवक्ता एवं एनसीसी कैप्टन डॉ. गोपाल प्रसाद तथा श्री ज्ञानेंद्र जी के नेतृत्व में एनसीसी कैडेटों, छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, लिपिकों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। इस दौरान जामुन, नीम, अमरूद, नींबू, अशोक, गुलमोहर सहित अनेक फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। प्रतिभागियों ने पौधों के संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता जितेन्द्र सिंह, संजीव सेंगर, राकेश कुमार, शाकिर अली, अरविंद चौहान, डॉ. मनोज शर्मा, रामचंद्र गुप्त मौर्य, बसंत कुमार सिंह, कमलेश, नीलम उपाध्याय, धीरज पाल सिंह, सुरेंद्र कुमार, संजीव कुमार, लोकेश शर्मा, संजय प्रकाश, जयदेव, चंद्र प्रकाश, हरिनंदन, गौरव लवानिया, सत्येंद्र कुमार, मोहनलाल एवं मनोज कुमार सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Related Posts
Recent Posts
उठावनी : स्व. राकेश सक्सैना (काके टेंट
July 12, 2026
जैन मुनि ने संयमित आहार-विहार और तपस्या
July 12, 2026
समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान में दर्जनों
July 12, 2026
सिकन्दराराऊ : डेयरी गोदाम में बिजली का
July 12, 2026
हाथरस में पुलिस कर्मियों ने शुरू किया
July 12, 2026
5 घंटे में सकुशल मिला लापता 12
July 12, 2026
Weather
Hathras
7:59 pm,
Jul 12, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap











