Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 26 अक्टूबर। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षक और पूर्व राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेटर सचिन शर्मा को उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम का चयनकर्ता नियुक्त किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से हाथरस जनपद के खेल प्रेमियों, शिक्षकों और खिलाड़ियों में हर्ष का माहौल है। सचिन शर्मा पिछले कई वर्षों से क्रिकेट और विद्यालयीय खेलों को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे अंडर-16 और अंडर-19 आयु वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। क्रिकेट की बारीकियों की गहरी समझ और उभरती प्रतिभाओं को परखने के अनुभव के चलते उन्होंने खेल प्रबंधन एवं चयन प्रक्रिया में भी अपनी अलग पहचान बनाई है।

सचिन शर्मा पिछले चार वर्षों से लगातार अंडर-17 और अंडर-19 बालक एवं बालिका क्रिकेट टीमों की चयन प्रक्रिया से जुड़े रहे हैं। इसके अलावा, राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं में वे उत्तर प्रदेश की बॉक्सिंग टीम के मैनेजर की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में भी उन्होंने उत्तर प्रदेश की टीम के मुख्य मैनेजर के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उनके चयनकर्ता नियुक्त होने पर जिले के खेल संघों, वरिष्ठ खिलाड़ियों और बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सचिन शर्मा की इस उपलब्धि को हाथरस के खेल जगत के लिए गौरवपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page