Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 26 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की ओर से लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में 28 अक्टूबर 2026 को भाजपा जिला कार्यालय, हाथरस पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए दिए गए योगदान को याद किया जाएगा। इसके साथ ही उनके विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ शिक्षकों, अधिवक्ताओं, समाजसेवियों तथा विभिन्न समाजों के लोगों को आमंत्रित किया है। उन्होंने सभी से कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की। देवेंद्र चौधरी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट रखने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने की दिशा में मार्गदर्शन करते हैं। कार्यक्रम के माध्यम से उनके आदर्शों और सामाजिक समरसता के संदेश को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page