Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 21 अगस्त। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रदेश सरकार जमीनी स्तर पर प्रभावी कदम उठा रही है। मंडल स्तर के बाद अब जिला स्तर पर भी प्रदूषण नियंत्रण कार्यालय स्थापित करने की तैयारी की जा रही है, जिससे स्थानीय स्तर पर प्रदूषण से जुड़े मामलों में प्रभावी कार्रवाई हो सके। उन्होंने यह बात बृहस्पतिवार को जीटी रोड स्थित पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान के आवास पर अलीगढ़ जाते समय कही। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर पौधरोपण कर हरित वातावरण तैयार किया गया है और अब औद्योगिक, ध्वनि सहित अन्य प्रकार के प्रदूषण पर स्थानीय स्तर से निगरानी और कार्रवाई को प्रभावी बनाया जाएगा। ध्वनि प्रदूषण को लेकर उन्होंने कहा कि स्थानीय एवं जिला प्रशासन के सहयोग से कार्रवाई की जाएगी तथा आयोजनों में डीजे की तेज आवाज पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। नगला रति के पास लोहे की निर्माण इकाई से जुड़े प्रदूषण के सवाल पर उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाइयों की जांच कर पर्यावरणीय नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने प्रदूषण कम करने के लिए ई-वाहनों को बढ़ावा देने की भी बात कही। इस दौरान मुकेश चौहान, सुनील गुप्ता, हितेश भोलू भैया, जितेंद्र वार्ष्णेय, वीरेंद्र शर्मा, भूपेंद्र चौहान, गौरव सिसोदिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Read More :-सिकंदराराऊ में अच्युत त्रिवेदी के निधन पर शोक की लहर, शोकसभा में दी श्रद्धांजलि

For Advertisement Address:-J383+8RV, Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page