
हाथरस 16 अगस्त। जेसीआई हाथरस ग्रेटर द्वारा देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद क्लब के सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया और देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्रनायकों को श्रद्धापूर्वक याद किया। इस दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति के नारों और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत रहा। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित सदस्यों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। क्लब के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर को यादगार बनाया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अध्यक्ष JC दिनेश सिंघल, सचिव JC सौरभ सर्राफ एवं कोषाध्यक्ष JC अतुल गर्ग के साथ पीयूष अग्रवाल, सौरभ कोठारी, नितिन अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल, दर्पण अग्रवाल, रूपेश गर्ग, जस मित्तल, बृज बिहारी, विजय अग्रवाल, धीरज अग्रवाल, चिराग गोयल, वेंकटेश अग्रवाल सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। अध्यक्ष JC दिनेश सिंघल ने सभी सदस्यों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता हमें अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहने तथा समाज एवं राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान देने की प्रेरणा देती है। उन्होंने सभी से राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। जेसीआई हाथरस ग्रेटर परिवार ने राष्ट्रप्रेम, एकता और सामाजिक सेवा की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस को गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण तरीके से मनाया।









