Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 08 अक्टूबर। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय संस्था जायंट्स वेलफेयर फेडरेशन (5 यूनिट 9B) की ओर से यूनिट कॉन्फ्रेंस एवं भव्य अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया। समारोह में वर्षभर समाजहित, जनसेवा और रचनात्मक गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विभिन्न जायंट्स ग्रुपों, उनके अध्यक्षों एवं समर्पित पदाधिकारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा श्वेता चौधरी ने भगवान श्री गणेश के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। इसके बाद पारंपरिक जायंट्स प्रार्थना हुई। वहीं, नन्हीं बिटिया अरीका अग्रवाल ने मनमोहक गणेश वंदना नृत्य प्रस्तुत कर समारोह में मौजूद लोगों को भावविभोर कर दिया। इसके उपरांत फेडरेशन 5 यूनिट डायरेक्टर (9B) सोनल अग्रवाल ने अवॉर्ड सेरेमनी का विधिवत शुभारंभ किया। वर्षभर किए गए उत्कृष्ट कार्यों और सामाजिक गतिविधियों के आधार पर विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए। जायंट्स हाथरस डायमंड की अध्यक्ष प्रभा वार्ष्णेय को ‘आउटस्टैंडिंग प्रेसिडेंट’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं जायंट्स गोल्ड के अध्यक्ष राकेश गर्ग को ‘आउटस्टैंडिंग एप्रिशिएसन प्रेसिडेंट’ तथा जायंट्स हाथरस के विजय वार्ष्णेय को ‘आउटस्टैंडिंग एप्रिशिएसन’ अवॉर्ड प्रदान किया गया।

इसके अलावा ‘आउटस्टैंडिंग प्रोजेक्ट अवॉर्ड’ जायंट्स गोल्ड, ‘आउटस्टैंडिंग इंस्टॉलेशन सेरेमनी अवॉर्ड’ जायंट्स, ‘जायंट्स न्यू ग्रुप अवॉर्ड’ जायंट्स कोहिनूर तथा ‘आउटस्टैंडिंग जायंट्स वीक’ का सम्मान जायंट्स डायमंड को प्रदान किया गया। ‘आउटस्टैंडिंग सचिव’ के सम्मान से डायमंड की आशु वार्ष्णेय को तथा ‘यूनिट मेंबर एक्टिव अवॉर्ड’ से पूजा वार्ष्णेय को सम्मानित किया गया। वहीं संस्था के पूर्व अध्यक्ष अनिल अग्रवाल (हींग वाले) को ‘सर्वश्रेष्ठ आईपीपी’ के सम्मान से अलंकृत किया गया। समारोह में फेडरेशन वाइस प्रेसिडेंट गुंजन दीक्षित, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर विजय कुमार गर्ग, फेडरेशन ऑफिसर मदन मोहन दाल वाले, राजकुमार दीक्षित, प्रमोद सलूजा घी वाले, राकेश गर्ग टिंबर वाले, राकेश बंसल हींग वाले, अशोक रावत, आरसी नरूला, सतीश चंद्र गोयल दाल मिल वाले, कीर्ति दुसाध, रितु, उषा उपाध्याय, नेहा अग्रवाल और गीता गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन विजय कुमार गर्ग ने किया। अंत में यूनिट डायरेक्टर सोनल अग्रवाल ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान एवं रात्रि भोज के साथ हुआ।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page