Hamara Hathras

Latest News

मथुरा 08 अक्टूबर। केडी विश्वविद्यालय के चिकित्सा शिक्षा संस्थान केडी मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, मथुरा की एमबीबीएस द्वितीय प्रोफेशनल की छात्रा अनुष्का गिल ने राज्यस्तरीय भाषण प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया। उनकी इस उपलब्धि से कॉलेज और विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन सात अक्टूबर को डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ में उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा किया गया। इसमें प्रदेश के 43 संस्थानों के 129 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अनुष्का गिल ने अपने प्रभावशाली वक्तव्य से निर्णायकों को  करते हुए  स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में केडी मेडिकल कॉलेज की ओर से अनुष्का के साथ अर्पिता और अलंकृता ने भी सहभागिता की। अनुष्का की इस सफलता पर विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर मनोज अग्रवाल, सीईओ अरुण अग्रवाल, कुलपति डॉ. मनेश लाहौरी, डीन एवं प्रिंसिपल डॉ. आरके अशोका, कुलसचिव डॉ. विकास कुमार अग्रवाल, विभागाध्यक्ष सामुदायिक चिकित्सा डॉ. गगनदीप कौर, डॉ. अमनजोत कौर, डॉ. अम्बरीश कुमार आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

प्रो-चांसलर मनोज अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता केवल अकादमिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं है। भाषण, वाद-विवाद, सांस्कृतिक और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे मंच विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति-कौशल और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए भी तैयार करते हैं। कुलपति डॉ. मनेश लाहौरी ने अनुष्का की उपलब्धि को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी विद्यार्थियों की भागीदारी को प्रोत्साहित करता है। ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें अपनी क्षमताओं के प्रदर्शन का अवसर देने में सहायक होती हैं। डीन एवं प्रिंसिपल डॉ. आर.के. अशोका ने अनुष्का को बधाई देते हुए कहा कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करना उनकी प्रतिभा, मेहनत और प्रभावशाली अभिव्यक्ति का परिचायक है। उन्होंने विश्वास जताया कि अनुष्का भविष्य में भी अपनी उपलब्धियों से संस्थान का नाम रोशन करेंगी। कुलसचिव डॉ. विकास कुमार अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय हैं। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक ज्ञान के साथ प्रभावी संवाद और विचारों को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करने की क्षमता भी आज के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। अनुष्का की सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने और अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित करेगी। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने अनुष्का गिल सहित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली अर्पिता और अलंकृता के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page