Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 08 अक्टूबर। जिले में अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मच गया। घटनाओं की सूचना मिलने पर ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय जिला बागला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम गृह पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना देते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। जानकारी के अनुसार सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव लुहेटा निवासी श्याम सुंदर जाटव पुत्र रामजी लाल जाटव को किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि श्याम सुंदर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र के गांव मुन्नापुर निवासी 25 वर्षीय राहुल शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा अपने खेत में जुताई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान वह रोटावेटर की चपेट में आ गए। हादसे में राहुल शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

इसके अलावा हाथरस के तमनागढ़ी निवासी 30 वर्षीय कृष्णा पत्नी मोहित प्रताप सिंह का भी आकस्मिक निधन हो गया। वहीं गांव नगला तजना निवासी 46 वर्षीय मुकेश जाटव पुत्र बाबू लाल जाटव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। चारों घटनाओं की सूचना मिलने के बाद ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय जिला बागला अस्पताल के पोस्टमार्टम गृह पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर घटनाओं की जानकारी ली और दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। रामेश्वर उपाध्याय ने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वह परिवारों के साथ हैं और हरसंभव मदद के लिए प्रयास किया जाएगा। उनके इस सहयोग से परिजनों को संबल मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page