Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 30 मई । शासन के निर्देशों एवं जिलाधिकारी के आदेशों के अनुपालन में ग्रीष्म ऋतु के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय रणधीर सिंह एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विभिन्न प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।

अभियान के दौरान कोटा स्थित विनोद कुमार पुत्र वेणीराम की आइसक्रीम फैक्ट्री से कुल्फी घोल का नमूना संदेह के आधार पर जांच के लिए लिया गया। इसके अलावा सादाबाद के जवाहर बाजार स्थित निशिता एंटरप्राइजेज से क्वालिटी वॉल्स वनीला आइसक्रीम का नमूना संग्रहित किया गया। इसी क्रम में एसडीएम कोर्ट के पास स्थित मनोज कुमार पुत्र श्री रामेश्वर जाट के प्रतिष्ठान से भी वनीला आइसक्रीम का नमूना जांच हेतु लिया गया। विभागीय अधिकारियों द्वारा सभी नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी पारुल सिंह, सुरेंद्र कुमार गौड़, ओमकार कुशवाहा एवं करतार सिंह भी टीम में शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page