सादाबाद (सहपऊ) 07 अगस्त। कोतवाली सहपऊ क्षेत्र में किशोरी की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके पिता और सौतेली मां के खिलाफ मारपीट, उत्पीड़न एवं आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई किशोरी के मामा की तहरीर पर की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, थाना नारखी, जनपद फिरोजाबाद के गांव नगला गुमानी निवासी रामवीर सिंह ने शुक्रवार सुबह कोतवाली सहपऊ में तहरीर दी। इसमें उन्होंने अपनी बहन रीना की बेटी काजल के पिता विनीत कुमार निवासी रामपुर और उसकी पत्नी आरती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि दोनों किशोरी के साथ मारपीट कर उसका उत्पीड़न करते थे और उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया। मामा ने तहरीर में बताया कि उनकी बहन रीना की जून 2020 में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उस समय उसके तीन बच्चे काजल करीब 11 वर्ष, अंकुश करीब छह वर्ष और करण करीब तीन वर्ष के थे। बहन की मौत के बाद काजल के पिता विनीत कुमार ने आरती निवासी राम कुंमर का नगला, थाना नारखी, जनपद फिरोजाबाद से शादी कर ली। आरती भी विधवा थी। छोटे बच्चों को देखते हुए परिवार को उम्मीद थी कि वह बच्चों की अच्छी तरह देखभाल करेगी, लेकिन आरोप है कि इसके विपरीत वह आए दिन बच्चों के साथ मारपीट करती थी। मामा का आरोप है कि बृहस्पतिवार को काजल द्वारा आत्महत्या करने से एक दिन पहले बुधवार को उसके पिता ने उसे बेल्ट से पीटा था। आरोप है कि उसी रात उसकी सौतेली मां आरती ने भी उसके बाल पकड़कर उसके साथ मारपीट की थी। इसके अगले दिन काजल ने कमरे में चुन्नी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। किशोरी का छोटा भाई करण जब स्कूल से घर पहुंचा, तब पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पड़ोसियों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर काजल को फंदे से नीचे उतारा। सीओ जेएन अस्थाना के अनुसार, किशोरी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण आत्महत्या आया है। हालांकि, किशोरी के मामा की तहरीर के आधार पर कोतवाली सहपऊ में उसके पिता और सौतेली मां के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने सहित संबंधित आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
पुरानी कहासुनी के बाद युवक पर लाठी-डंडों से हमला, गंभीर घायल
September 25, 2026
Related Posts
Recent Posts
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय में
September 25, 2026
अनंत चतुर्दशी पर जैन मंदिरों में चढ़ाया
September 25, 2026
पुरानी कहासुनी के बाद युवक पर लाठी-डंडों
September 25, 2026
घर में घुसकर दो भाइयों पर हमला,
September 25, 2026
डेयरी पर दूध देने गए युवक पर
September 25, 2026
ऑपरेशन क्लीन के तहत 11 वाहनों की
September 25, 2026
हाथरस जंक्शन पुलिस ने गांजा के साथ
September 25, 2026
Weather
Hathras
8:26 am,
Sep 26, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap









