Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 सितम्बर। अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हतीसा पुल के पास से एक आरोपी को 655 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान गजेन्द्र सिंह पुत्र राजू निवासी रमनपुर, थाना हाथरस गेट, हाथरस के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 655 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा बरामद किया। आरोपी की गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 401/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र सिंह राघव मय पुलिस टीम थाना कोतवाली नगर की भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page