Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 11 नवंबर । विकासखंड क्षेत्र के कस्बा व देहात क्षेत्र में दीपोत्सव के पर्व पर यम द्वितीया को भाई दूज का पर्व वैदिक सनातन धर्म की प्राचीन पौराणिक परंपरागत तरीके से हिन्दु समुदाय के विभिन्न जाति वर्गो में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।दीपोत्सव के पंच दिवसीय पर्व स्वरूप त्योहार पर कार्तिक मास के द्वितीय पखवाडा के शुक्ल पक्ष की यम द्वितीय द्वितीया तिथि ग्यारह नवंबर दिन बुधवार को सुबह से ही हर गांव के हर गली मुहल्ले के प्रत्येक घर घर में भाई बहन के प्रेम स्नेह के बंधन साकार रूप में उभरकर सामने दिखाई दिया।भाई दूज के पर्व पर कस्बा व देहात क्षेत्र में काफी भीडभाड दिखाई दी। बहने अपने भाईयों के यहां अपने मायके जाने के लिए उत्सुक दिखाई दी।कस्बा से लेकर देहात क्षेत्र तक बुधवार ग्यारह नवंबर को बहने विभिन्न प्रकार के वाहनो से आवागमन करते हुए दिखाई दी।

भाई दूज पर कस्बा के अलावा देहात क्षेत्र के बाजार नगला रति, बस्तोई, जरेरा, पुरदिल नगर, भैकुरी,कानऊ मोड सकरा के बाजारों में महिलाओ ने भाई के लिए नारियल (गोला) मिष्ठान के अलावा फल और पान की खरीददारी भी की। बहनों ने अपने अपने घर मायके में भाई के मस्तिष्क भाल (माथा)पर रोली चंदन से तिलक कर अक्षत (चावल)लगाकर मिष्ठान,मीठा पान भी खिलाया।भाईयों ने भी अपनी अपनी बहनों के यम द्वितीय भाई दूज पर तिलक करने के दौरान उपहार देकर चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया।यम द्वितीय भाई दूज पर तमाम भाई अपनी बहनों की ससुराल में पहुंचे।भाईयों ने भी बहन से ससुराल पहुंचकर तिलक कराकर बहन के साथ भोजन किया।यम द्वितीय भाई दूज पर तमाम भाई बहन ने मथुरा जनपद के विश्राम घाट पर पहुंचकर यमुना जी में स्नान कर यम फांस से मुक्ति प्रदान किए जाने की कामना करने के लिए पहुंचे।यम द्वितीय पर दोपहर बारह बजे से लेकर एक बजकर तैतीस मिनट तक राहु नक्षत्र होने पर बहनों ने भाईयो के तिलक करने से बचते रहे।दोपहर को राहुकाल का समय निकलने के दोपहर एक बजकर तैतीस मिनट के बाद भी भाई दूज का पर्व मनाया जाता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page