सिकन्दराराऊ (हसायन) 02 सितंबर। विद्युत उपखंड तृतीय-चतुर्थ नगला रति स्थित विद्युत उपकेन्द्र एक सौ बत्तीस के.वी.से हसायन व महौं के लिए आ रही विद्युत हाइटेंशन लाइन में मंगलवार की शाम चार बजकर बीस मिनट पर किसी पक्षी के टकरा जाने के बाद बने ब्रेक डाउन के बाद आपूर्ति ठप्प हो गई।विद्युत हाइटेंशन लाइन में बने ब्रेक डाउन के कारण एक सौ बत्तीस विद्युत उपकेन्द्र नगला रति पर तैनात एसएसओ रिटायर्ड फौजी ने हाइटेंशन तैतीस हजार के.वी.की विद्युत लाइन की आपूर्ति लगाए जाने के लिए बार ट्राई ली गई।दो बार ट्राई लेने के बाद जब लाइन नही लगी।तो एसएसओ के द्वारा विद्युत उपकेन्द्र हसायन व महौं की हाइटेंशन लाइनों की आपूर्ति को होल्ड लगाकर विद्युत उपखंड चतुर्थ के विद्युत उपखंड अधिकारी शुभम सिंह व विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात अवर अभियंता मोहम्मद इकरार को मोबाइल दूरभाष से विद्युत हाइटेशन लाइन के ब्रेक डाउन में चले जाने व आपूर्ति सुचारू नही होने की जानकारी देकर अवगत कराया।विद्युत हाइटेशन तैतीस हजार के.वी.की लाइन के ब्रेक डाउन में चले जाने व आपूर्ति सुनिश्चित नही होने की जानकारी मिलने पर उपखंड अधिकारी एसडीओ हाइडिल शुभम सिंह व विद्युत उपकेन्द्र के अवर अभियंता जेई मोहम्मद इकरार ने विद्युत कर्मचारियो के साथ पहुंचकर तैतीस हजार के.वी. की विद्युत हाइटेशन लाइन का शट डाउन लेकर लाइन के ब्रेक डाउन की समस्या को दूर कराए जाने के लिए लाइन की पैट्रोलिंग कराई।लाइन की पैट्रोलिंग किए जाने के काफी देर बाद रात्रि साढे आठ बजे के करीब आपूर्ति सुचारू कराए जाने के लिए जैसे ही ट्राई ली गई।तो आपूर्ति सुचारू होते ही आपूर्ति टू फेस हो गई।विद्युत आपूर्ति टूु फेस हो जाने के बाद शाम चार बजकर बीस मिनट से लेकर बुधवार की देर रात्रि लगभग एक बजकर पन्द्रह मिनट तकरीबन नौ घंटे दो विद्युत उपकेन्द्र महौ व हसायन से जुडे नौ विद्युत फीडरों की आपूर्ति ठप्प हो गई।रातभर करीब नौ घंटे विद्युत अपूर्ति ठप्प रहने के कारण कस्बा हसायन के टाउन विद्युत फीडर के अलावा सीधामई,नगला आल,बौनई,मथुरापुर के अलावा पीटीडब्ल्यू फीडर सहित छह फीडरों से जुडे पचपन गावों में हैथा रघुनाथपुर,नगला रति पूर्वी,जाऊ,ढडौरा,नगला डाडा,इटर्नी,निजामतपुर इन्द्रनगर सिकतरा,नगला आल,बदनपुर,बांण के अलावा महौ विद्युत उपकेन्द्र के चार विद्युत फीडरों से जुडे गांव महौखास,नगला मान,मानमहौ,दतौरा,बघराया,हिम्मतपुर सहित चालीस के करीब गांवों सहित निन्यानवें गावों की आपूर्ति प्रभाबित रही।विद्युत आपूर्ति ठप्प रहने के कारण कस्बा से लेकर देहात क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ता रातभर अंधेरे में मच्छर के प्रकोप के साथ साथ उमस भरी गर्मी से परेशान दिखाई दिए।विद्युत आपूर्ति नही मिलने के कारण घर घर में लगे विद्युत उपकरण इनर्वटर भी पूरी तरह से दम तोडकर जबाब दे गए।विद्युत आपूर्ति बंद होने की वजह से गली मुहल्लों में महिला बच्चे पुरूष कहीं पर अंधेरे तो कही मोमबत्ती का सहारा लेते हुए इधर से उधर चहलकदमी करते रहे।वही विद्युत विभाग के विद्युत उपखंड अधिकारी शुभम सिह अवर अभियंता रात के अंधेरे में विद्युत आपूर्ति टू फेस हो जाने के दौरान रातभर सवा बजे तक जंगल झाडियों में होकर गुजर रही विद्युत हाइटेंशन लाइन की पैट्रोलिंग का कार्य कराते हुए अंधेरे में मोबाइल दूरभाष की टार्च की रोशनी में फाल्ट को ढूढने के लिए खोजबीन करते हुए दिखाई दिए।रातभर विद्युत हाइटेंशन लाइन की आपूर्ति के टू फेस हो जाने के उपरांत गांव नगला केशिया के जंगलनुमा इलाके में होकर गुजर रही लाइन पर बारीक फाल्ट के मिलने पर पैट्रालिंग का कार्य कराकर रात में सवा बजे एक बजकर पन्द्रह मिनट के करीब ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर राहत की सांस ली।इस संबंध में विद्युत उपखंड अधिकारी शुभम सिंह ने बताया कि मंगलवार को शाम चार बजकर बीस मिनट पर ब्रेक डाउन बन जाने के बाद रात में आपूर्ति के टू फेस हो जाने से विद्युत आपूर्ति बंद रही।देर रात सवा बजे के करीब कार्य प्रारंभ कराकर आपूर्ति को सुनिश्चित कराया गया है।