सिकन्दराराऊ (हसायन) 16 सितम्बर। हसायन विकासखंड क्षेत्र के गांव कानऊ के मजरा कमसारा के पीछे जंगल-खेतों में जल जीवन मिशन योजना के तहत निर्माणाधीन पेयजल टंकी पर बुधवार 16 सितंबर को काम करते समय एक मजदूर हादसे में घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल मजदूर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायन पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल हाथरस रेफर कर दिया। घायल मजदूर की पहचान सचिन कुमार पुत्र लज्जा रामपाल निवासी जनपद मैनपुरी के रूप में हुई है। सचिन कुमार के अनुसार वह निर्माणाधीन पेयजल टंकी पर लेंटर की सैटरिंग खोलने का काम कर रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया, जिसमें उसके सिर और पीठ में चोट आई। मजदूर ने पीठ की रीढ़ की हड्डी में भी गंभीर चोट लगने की बात बताई है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घायल मजदूर को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी हसायन ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल हाथरस रेफर कर दिया। घटना के बाद निर्माणाधीन पेयजल टंकी पर काम कर रहे अन्य मजदूरों में भी कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
ठेकेदारी का झांसा देकर खुलवाया बैंक खाता, साइबर फ्रॉड में फंसा युवक
November 5, 2026
सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी
November 5, 2026
Related Posts
Recent Posts
ठेकेदारी का झांसा देकर खुलवाया बैंक खाता,
November 5, 2026
आलू की बुवाई के दौरान हाईटेंशन लाइन
November 5, 2026
सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना,
November 5, 2026
देशी शराब की दुकान पर फ्री में
November 5, 2026
घर में घुसकर महिला और बेटी से
November 5, 2026
सादाबाद : नोएडा में सड़क हादसे में
November 5, 2026
योगी सरकार का कर्मचारियों को दिवाली तोहफा,
November 5, 2026
Weather
Hathras
6:39 pm,
Nov 6, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






