सिकन्दराराऊ (हसायन) 31 अक्टूबर। हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के सासनी-जलेसर मार्ग स्थित महौ कस्बे में शराब के ठेके पर निर्धारित समय से पहले ही इक्कतीस अक्ततूबर की सुबह समय करीब नौ बजकर बीस मिनट पर ही शराब की दुकान से अनाधिकृत तरीके से सेल्समैन के द्वारा शराब की बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है।ठेका की दुकान के अधिकृत संचालक व सेल्समैन आबकारी विभाग के निर्धारित नियमों और समय-सीमा का पालन नहीं कर रहा है।प्रदेश सरकार व आबकारी विभाग के निर्धारित मानकों के तहत शराब के ठेके खुलने का समय सुबह दस बजे से रात्रि दस बजे सिर्फ महज बारह घंटे तक निर्धारित है।इसके बावजूद हाथरस जंक्शन क्षेत्र की कैशोपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के जलेसर सासनी मार्ग स्थित गांव महौ में स्थापित एवं संचालित ठेका शराब की दुकान शनिवार इक्कतीस अक्तूबर शराब का ठेका निर्धारित समय से पहले ही खुला दिखाई दिया।ठेका संचालक सेल्समैन अपनी मनमानी करते हुए समय से पहले ही हर रोज अवैध तरीके से दुकान का आधा शटर गिरी हुई अवस्था में खोलकर शराब की बिक्री शुरू कर देता है।इस प्रकार निर्धारित समयावधि से पहले शराब की बिक्री होने से आबकारी विभाग के नियमों के पालन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।अब देखना यह है कि आबकारी विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मामले का संज्ञान लेकर जांच कराते हैं या फिर ठेका संचालक की मनमानी इसी तरह जारी रहती है।इस सबंध जिला आबकारी अधिकारी कृष्ण मोहन के सीयूजी मोबाइल नंबर पर जानकारी करने पर बताया कि मौके पर अभी दिखवाता हूं।
Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
बागला कॉलेज में सरदार पटेल जयंती पर
October 31, 2026
चोरी के आभूषणों की तलाश में हाथरस
October 31, 2026
चार दिन बाद रेलवे ट्रैक पर मिले
October 31, 2026
गर्भवती सुनीता की मौत के मामले में
October 31, 2026
अलीगढ़ रोड स्थित एक मिष्ठान भंडार के
October 31, 2026
युवक ने तीन लोगों पर लगाया मारपीट
October 31, 2026
खेत पर जा रही महिला से छेड़छाड़
October 31, 2026
Weather
Hathras
12:05 am,
Nov 1, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





