सिकन्दराराऊ (हसायन) 03 नवंबर। कोतवाली क्षेत्र के जलेसर सिकन्द्राराऊ मार्ग स्थित गांव जरैरा की पुलिस चौकी में गांव का विवाद सुलझाने पहुंचे एक युवक के साथ मारपीट और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने का मामला सामने आया है।पीड़ित की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने ग्राम पंचायत के महिला प्रशासक के प्रधानपति व उसके साथी सहित दो नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।गांव जरैरा निवासी गौरव पचौरी पुत्र रघुराज पचौरी ने पुलिस को बताया कि दो नवंबर सोमवार को गांव जरेरा में कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया था।दोनों पक्ष शिकायत करने जरैरा पुलिस चौकी पहुंचे थे।इसी दौरान मनोज पाराशर पुत्र इंद्रपाल ने फोन कर उन्हें चौकी बुलाया और दोनों पक्षों को समझाकर विवाद समाप्त कराने के लिए कहा।गौरव पचौरी के अनुसार सोमवार दो नवंबर को वह शाम करीब सात बजे पुलिस चौकी पहुंचे।उस समय चौकी प्रभारी चौकी पर मौजूद नहीं थे। चौकी में गांव का सुशील पुत्र नन्नूमल और उसका साथी मयंक कौशिक पुत्र दयाशंकर कौशिक बैठे हुए थे।आरोप है कि गौरव को देखते ही दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।विरोध करने पर लात-घूंसों से मारपीट की गई।पीड़ित का आरोप है कि सुशील ने जान से मारने की नीयत से उसका गला दबा दिया,जिससे उसकी सांसें रुकने लगीं और हालत बिगड़ गई।इस दौरान पुलिस चौकी पर मौजूद ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया।आरोप है कि इसके बाद भी दोनों ने चौकी से बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दी।गौरव ने बताया कि चौकी पर पुलिसकर्मियों की संख्या कम होने के कारण उसने डायल एक सौ बारह पुलिस पर कॉल कर मदद मांगी।डायल एक सौ बारह पीआरवी पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों आरोपी धमकी देते हुए मौके से चले गए।पीड़ित ने अपनी तहरीर में सुशील को हसायन थाने का हिस्ट्रीशीटर भी बताया है।पुलिस ने गौरव की शिकायत पर सुशील और मयंक कौशिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।मामले की जांच की जा रही है।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा ने बताया कि घटना के संबंध में छानबीन की जा रही है।
Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.
bahsegel giriş
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
हसायन : नल पर पानी भरने गई महिला के साथ गाली गलौज मारपीट
November 3, 2026
Related Posts
Recent Posts
मुरसान : 41 फुट ऊंचे रावण के
November 3, 2026
मुरसान : कार सवार युवकों ने चार
November 3, 2026
हसायन : नल पर पानी भरने गई
November 3, 2026
हसायन : अनुरक्षण कार्य के चलते पेड
November 3, 2026
हसायन : जरैरा पुलिस चौकी में युवक
November 3, 2026
पुरदिलनगर : क्षेत्रीय सांस्कृतिक महोत्सव में बेबी
November 3, 2026
सिकन्दराराऊ : नकली ब्रांडेड सामान का खुलासा,
November 3, 2026
Weather
Hathras
9:17 pm,
Nov 3, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










