Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

bahsegel giriş

हाथरस (मुरसान) 03 नवंबर। टिमरली से नगला शीशम जाने वाले मार्ग पर कार सवार युवकों ने कहासुनी के बाद दो युवकों के साथ मारपीट कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे दो सगे भाइयों को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया। घटना में चार लोग घायल हुए हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मुरसान कस्बे की राम मंदिर गली निवासी मयंक अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि दो नवंबर की रात करीब 12 बजे वह अपने भतीजे नकुल और दोस्त चिराग शर्मा के साथ दुकान पर काम करने वाली अन्नू निवासी नगला हेमा को कार से उसके गांव छोड़ने जा रहे थे। टिमरली से नगला शीशम जाने वाले मार्ग पर बलेनो कार सवार हिमांशु निवासी नगला शीशम और उसके दो अज्ञात साथियों ने उनकी कार रुकवा ली। आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर नकुल और चिराग के साथ लाठी-डंडों व लात-घूंसों से मारपीट की। चिराग की सूचना पर मयंक अपने बड़े भाई राजीव अग्रवाल के साथ मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। हमले में चारों लोग घायल हो गए। आरोप है कि इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए कार से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page