हाथरस 13 जुलाई। श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा (रजिस्टर्ड) की ओर से सभी पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, सदस्यों एवं श्रद्धालुओं से आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष अमावस्या के अवसर पर आयोजित होने वाले हवन-यज्ञ में सहभागिता की अपील की गई है। सभा के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र स्वरूप शर्मा ‘फौजी’ ने बताया कि मंगलवार, 14 जुलाई को प्रातः 8:30 बजे दाऊजी महाराज किला स्थित श्री वेद भगवान शिविर में विश्व शांति एवं आपसी सद्भाव की कामना के साथ वैदिक हवन-यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में समय से पहुंचकर हवन-यज्ञ में सहभागिता करने का आग्रह किया। साथ ही अन्य श्रद्धालुओं को भी कार्यक्रम की सूचना देकर अपने साथ लाने की अपील की गई है। सभा की ओर से सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे प्रातः 8 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में सर्पदंश के बढ़े मामले, 24
July 13, 2026
जलभराव, मुआवजा और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर
July 13, 2026
सोमवार (13/07/2026) दर्शन माँ बौहरे वाली देवी,
July 13, 2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित अभद्र
July 13, 2026
सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में छात्रों
July 13, 2026
प्रेम रघु आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में हुआ
July 13, 2026
दिमागी बुखार और संचारी रोगों पर नियंत्रण
July 13, 2026
Weather
Hathras
8:55 pm,
Jul 13, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap











