Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 08 अक्टूबर। शासन के निर्देशों एवं जिलाधिकारी हाथरस के निर्देशों के क्रम में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण और चिकित्सकीय परामर्श के लिए 6 से 8 अक्टूबर तक तीन दिवसीय ‘श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर’ आयोजित किए गए। श्रम विभाग एवं चिकित्सा विभाग द्वारा आयोजित इन शिविरों में बड़ी संख्या में श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही श्रमिकों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं बीमारी के अनुसार निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।

तीन स्थानों पर आयोजित हुए स्वास्थ्य शिविर

6 अक्टूबर को निर्माणाधीन जनपद न्यायालय, हाथरस में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में निर्माण कार्य में लगे 180 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान 13 श्रमिकों का उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीयन भी किया गया। इसके बाद 7 अक्टूबर को औद्योगिक आस्थान, सलेमपुर हाथरस में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। यहां विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत 318 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वहीं 8 अक्टूबर को औद्योगिक आस्थान, अलीगढ़ रोड हाथरस में आयोजित श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न प्रतिष्ठानों में कार्यरत 460 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

श्रमिकों को मिलीं विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं

तीन दिवसीय अभियान के दौरान कुल 958 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इनमें 49 श्रमिकों के दांतों की जांच, 91 श्रमिकों की आंखों की जांच और 153 श्रमिकों की खून की जांच की गई। इसके अलावा 38 श्रमिकों को टिटनेस का टीका तथा एक श्रमिक को कुत्ते के काटने के बाद रेबीज का टीका लगाया गया। शिविर में 25 श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए, जबकि 13 श्रमिकों का भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीयन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों द्वारा श्रमिकों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श दिया गया तथा उनकी बीमारी के अनुसार निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। अभियान का उद्देश्य औद्योगिक प्रतिष्ठानों और निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों को उनके कार्यस्थल के आसपास ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page