Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 मई । कोतवाली नगर क्षेत्र के अशोका टाकीज, सीएल खेड़ा निवासी एक युवक ने तीन लोगों पर घर में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपितों ने उसका गला पकड़ा, लात-घूंसों से पीटा और ईंट से मुंह व पीठ पर वार किया। भीड़ जुटने पर आरोपित धमकी देकर फरार हो गए। पिंटू निवासी अशोका टाकीज सीएल खेड़ा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने घर पर था। तभी रामू, अलका पत्नी रामू व चंद्रमोहन तीनों उसके घर आ गए। पीड़ित का आरोप है कि तीनों ने आते ही उसका गला पकड़ लिया और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद लात-घूंसों से मारा और ईंट उठाकर मुंह व पीठ पर कई वार किए, जिससे उसे काफी चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। तहरीर के मुताबिक, भीड़ आती देख आरोपित यह धमकी देते हुए भाग गए पुलिस ने शिकायत पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page