समाज कल्याण एवं शांति संगठन ने किया एक दिवसीय निःशुल्क हीमोग्लोबिन एवं स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन

हाथरस 04 मई । समाज कल्याण एवं शांति संगठन (स्वापो) हाथरस इकाई द्वारा ‘एनीमिया मुक्त हाथरस’ अभियान के अंतर्गत सोमवार को श्री रामबाग इंटर कॉलेज में एक दिवसीय निःशुल्क हीमोग्लोबिन एवं स्वास्थ्य जाँच शिविर का भव्य आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग एवं संस्था के आपसी सहयोग से आयोजित इस पाँच दिवसीय श्रृंखला के पहले दिन मुख्य रूप से छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण पर जोर दिया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि हाथरस विधायक अंजुला माहौर ने फीता काटकर किया। विधायक ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जिस प्रकार स्वापो ने ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान में सराहनीय कार्य किया है, उसी प्रकार एनीमिया मुक्त भारत की दिशा में यह कदम प्रशंसनीय है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित आरएसएस के नगर प्रचारक शिवम जी ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर विद्यार्थियों को अनुशासित और स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। जाँच प्रक्रिया के दौरान डॉ. लाल पैथ लैब (मधुगढ़ी) का विशेष तकनीकी सहयोग रहा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. इंदु शर्मा एवं डॉ. हरि मोहन कमल ने बच्चों की स्वास्थ्य काउंसलिंग की। संस्था के जिला महामंत्री उत्कर्ष शर्मा ने बताया कि यह अभियान 5 दिनों तक विभिन्न विद्यालयों में चलेगा। जाँच में जिन छात्राओं में रक्त की कमी पाई जाएगी, उन्हें स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से दवाइयाँ और निरंतर परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। विद्यालय स्तर पर व्यवस्थाएँ संभालने में प्रबंधक नरेश कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा, प्रधानाचार्य शिव कुमार शर्मा, योगेश बागड़ी और दीपेश तिवारी सहित अन्य शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल अग्रवाल, जिला अध्यक्ष सुनील बर्मन, नगर अध्यक्ष दिनेश सरदाना, जिला महामंत्री उत्कर्ष शर्मा, नगर महामंत्री लव तायल, कोषाध्यक्ष विष्णु मोहन वार्ष्णेय, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष केशव लाल अरोड़ा, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि वार्ष्णेय, जिला संगठन मंत्री मोहित गर्ग, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल (राया वाले), जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश बंसल, जिला उपाध्यक्ष श्रीमोहन वार्ष्णेय, जिला उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता (कोयला वाले), नगर उपाध्यक्ष मनीष गोयल, नगर उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, संरक्षक गोविन्द प्रसाद अग्रवाल, संरक्षक श्रीकिशन अरोड़ा (काके बाबु), संरक्षक विजय कृष्ण गर्ग, संरक्षक अशोक अग्रवाल (गोरई वाले), संरक्षक/धर्मिक प्रकोष्ठ प्रभारी प्रेम प्रकाश शर्मा (पागल गुरु), रेलवे प्रकोष्ठ प्रभारी सौरभ वर्मा (मोनू), उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ प्रभारी मनोज बूटिया, शिक्षा प्रकोष्ठ प्रभारी मनीष अग्रवाल, पर्यावरण प्रकोष्ठ प्रभारी निशांत अग्रवाल, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ मोहित गर्ग, डॉ अमित साहनी, डॉ हर्ष गर्ग, डॉ अंकुल मित्तल, लखन मित्तल, अमित सबलोक, नितिन अग्रवाल (सर्वेश्वर फूड्स), पंकज अग्रवाल (हिंग वाले), कपिल कुमार अग्रवाल (चूना वाले), दीपक अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, विनोद मित्तल, मुकेश कुमार सिंघल (हुंडी वाले), नितिन वार्ष्णेय (बी.म.बी.), भगवत स्वरुप गर्ग, अजय कपूर, आलोक गुप्ता, गौरव बंसल, गौरव वर्मा, मनीष मित्तल, पियूष गुरहा, विकास अरोड़ा, अमित वार्ष्णेय, अमित अग्रवाल, आशीष बंसल, गोपाल दास वार्ष्णेय, मनमोहन शर्मा, नितिन बागला, पंकज अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, रघुनन्दन अरोड़ा, दक्ष अरोड़ा, जीतेन्द्र अग्रवाल, आयोग दीपक और भारी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
























