सिकंदराराऊ 16 अप्रैल । महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सिकंदराराऊ में ‘भारत रत्न’ डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिकंदराराऊ विधायक ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर विधायक ने छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर के समानता, सामाजिक न्याय, शिक्षा और संवैधानिक मूल्यों पर आधारित विचार आज भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं और समतामूलक समाज के निर्माण की आधारशिला हैं। अपने संबोधन में विधायक ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023’ का उल्लेख करते हुए इसे महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दे रही है, जिससे देश की महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में विधायक ने आयोजन के लिए महाविद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया और छात्र-छात्राओं से बाबासाहेब के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पुरदिलनगर चेयरमैन हर्षकांत कुशवाह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सरिता सिंह, प्राचार्य प्रो. सैफाली सुमन, मुकुल गुप्ता, दीपक उपाध्याय, कमलनयन वार्ष्णेय, निर्मलदास वाल्मीकि, लोकेश प्रधान, रानू चौहान, सोनू चौहान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
थाना चंदपा पुलिस ने जुआ खेलते तीन
May 13, 2026
ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं,
May 13, 2026
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत फ्री कोचिंग
May 13, 2026
ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल का सीबीएसई 12वीं
May 13, 2026
राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर के मेधावियों ने
May 13, 2026
Weather
Hathras
6:53 pm,
May 13, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























