Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 16 अप्रैल | क्षेत्र के पुरदिलनगर मार्ग स्थित गांव नगला बरी पट्टी देवरी में अज्ञात कारणों से लगी आग ने किसानों की खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचाया। मयंक भारत गैस प्लांट के पीछे स्थित खेतों में आग लगने से करीब 15 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार महाराजपुर निवासी राजकिशोर पुत्र मोहर सिंह की सात बीघा में खड़ी गेहूं की फसल में से करीब चार बीघा फसल आग की भेंट चढ़ गई। वहीं पुरदिलनगर निवासी उदयवीर सिंह पुत्र नेकराम सिंह की लगभग आठ बीघा फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। इसके अलावा अलीगढ़ निवासी इरफान के खेत, जिसे राहुल यादव ने पट्टे पर लिया था, उसमें गेहूं निकालने के बाद रखा भूसा भी जलकर राख हो गया। घटना से प्रभावित किसानों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिस स्थान पर आग लगी, उसके पास भारत गैस का गोदाम भी मौजूद है। यदि आग वहां तक पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन समय रहते आग को नियंत्रित कर लिया गया और बड़ा खतरा टल गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, क्योंकि खेतों के आसपास कोई हाईटेंशन विद्युत लाइन भी नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार राकेश शर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने किसानों को हर संभव सहायता का आश्वासन देते हुए कहा कि नुकसान का आकलन कर शासन से उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। मौके पर क्राइम इंस्पेक्टर अरविंद सिंह, मंडी सचिव, हल्का लेखपाल सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page