हाथरस (मुरसान) 06 फरवरी । क्षेत्र के गांव कोटा में उधार शराब न देने पर एक देशी शराब ठेके के मैनेजर के साथ मारपीट की गई। मुरसान पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रमाकान्त निवासी गुनार कासगंज का कहना है कि वह कोटा गांव स्थित देशी शराब ठेके पर मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि लगभग तीन-चार दिन पहले नगला अन्ता निवासी संदीप ठेके पर आया और उधार शराब मांगी। मना करने पर संदीप ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप है कि 5 फरवरी की दोपहर लगभग 3:30 बजे रमाकांत अपने साथी पूरन सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर कोटा से गांव पदू ठेके के साझीदार अनिल से मिलने जा रहे थे। कोटा से पदू जाने वाले रास्ते में मुर्गी फार्म के पास संदीप, उसके भाई जितेंद्र और विजयपाल निवासीगण नगला अन्ता ने लाठी, सरिया, टांचिया और धारदार हथियारों से लैस होकर उनकी मोटरसाइकिल रुकवा ली। इसके बाद रमाकान्त और पूरन सिंह पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। संदीप ने डंडे से, जितेंद्र ने टांचिया से और विजयपाल ने सरिये से हमला किया। इस हमले में रमाकान्त और उनके साथी पूरन सिंह के हाथ और पैरों में चोटें आईं और वे लहूलुहान हो गए।
Check latest article from this author !
उठावनी : श्रीमती मंजू गुप्ता (गोकुल प्रिंटिंग प्रेस)
July 4, 2026
Related Posts
Recent Posts
जान से मारने की धमकी के मामले
July 4, 2026
एमजी पॉलिटेक्निक से श्री राधा बिहारी पब्लिक
July 4, 2026
उठावनी : श्रीमती मंजू गुप्ता (गोकुल प्रिंटिंग
July 4, 2026
सासनी : तहसील में भाकियू हरपाल गुट
July 4, 2026
मुरसान के संविलियन विद्यालय में चोरी, ताले
July 4, 2026
यूपी बैंक एम्प्लॉइज़ यूनियन, हाथरस इकाई की
July 4, 2026
Weather
Hathras
4:42 pm,
Jul 5, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























