
हाथरस 04 जुलाई । हाथरस चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एसोसिएशन द्वारा राज्य कर विभाग के पदोन्नत अधिकारियों के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री आर.के. सिंह के डिप्टी कमिश्नर से जॉइंट कमिश्नर तथा श्री समीर श्रीवास्तव के असिस्टेंट कमिश्नर से डिप्टी कमिश्नर पद पर पदोन्नत होने पर उन्हें पटका पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दोनों अधिकारियों को पदोन्नति पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि श्री आर.के. सिंह वर्ष 2022 से हाथरस में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने करदाताओं की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के साथ-साथ राज्य कर विभाग और कर सलाहकारों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वहीं, श्री समीर श्रीवास्तव ने भी अपनी कार्यकुशलता, सरल व्यवहार और प्रशासनिक दक्षता से करदाताओं तथा विभागीय अधिकारियों का विश्वास अर्जित किया है। पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों अधिकारी अपने नए दायित्वों का भी पूरी निष्ठा और दक्षता के साथ निर्वहन करते हुए विभाग, व्यापार जगत एवं समाज के हित में उत्कृष्ट योगदान देते रहेंगे। इस अवसर पर हाथरस चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए नितिन के. वार्ष्णेय, सचिव सीए गीतांश बिंदल, कोषाध्यक्ष सीए प्रतीक अग्रवाल, सीए लोकेश वार्ष्णेय (चेयरमैन, मथुरा ब्रांच), सीए दीपक शर्मा, सीए वरुण अग्रवाल सहित एसोसिएशन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। राज्य कर विभाग की ओर से श्री प्रद्युम्न गुप्ता (डिप्टी कमिश्नर), श्री मयंक जैन (असिस्टेंट कमिश्नर), श्री हरि नाथ यादव (डिप्टी कमिश्नर), श्री आशीष यादव (सीटीओ), श्री नीरज कुमार (सीटीओ), श्री हरि मोहन शर्मा, श्री कैलाश सैनी, श्री देश दीपक निगम, श्री गौरव वर्मा एवं श्री पंकज चौहान सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने दोनों पदोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की कामना की।
Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101







