Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 08 जुलाई। जनपद में लगातार हो रही वर्षा और विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिलाधिकारी के आदेशानुसार गुरुवार, 9 जुलाई को जनपद के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 8 तक की शिक्षण गतिविधियां पूर्णतः स्थगित रहेंगी। इन कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय लगातार हो रही बारिश और कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति के मद्देनज़र विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सभी विद्यालयों से निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Next News :-हाथरस में मिलावटी मसालों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, तीन नमूने लिए, 330 किलो मिर्च पाउडर व 36 क्विंटल हल्दी जब्त

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page