हाथरस 08 जुलाई। ठाकुर श्री बिहारी जी महाराज मंदिर में आज भगवान श्री बिहारी जी महाराज की काली घटा की मनमोहक एवं अलौकिक झांकी सजाई गयी। इस विशेष अवसर पर श्रद्धालुओं को ठाकुर जी के दिव्य स्वरूप के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मंदिर परिसर को काली घटा की थीम के अनुरूप आकर्षक रूप से सजाया। विशेष श्रृंगार, भव्य सजावट और भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक आयोजन भी हुआ, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्ति रस में सराबोर रहा। मंदिर प्रबंधन ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर ठाकुर श्री बिहारी जी महाराज की काली घटा झांकी के दर्शन कर धार्मिक आयोजन का पुण्य लाभ प्राप्त किया।
Next News :-बंटवारे को लेकर हुए विवाद में चली थी गोली, पहले एक आरोपी जा चुका है जेल
Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101





















