Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 मई। जनपद में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। आज पूरा हाथरस आग की तरह तपता रहा। वही हाथरस सहित अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, तापमान बढ़कर 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। इधर, चंद्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने जिले में अगले चार दिनों तक भीषण लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी 20 से 24 मई तक जिले में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और गर्म हवाएं चलेंगी। विभाग ने लोगों को घर से निकलते एहतियात बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 44.0 से 46.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जो सामान्य से 5-6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान भी 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जो सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक है। हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम रहेगी और इसकी रफ्तार सात से 16 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है, जिसमें हवा के झोंके सामान्य से तेज रहने की उम्मीद है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे सुबह 11 बजे से शाम चार बजे के बीच खेतों में किसी भी तरह का काम करने से पूरी तरह बचें। पकी फसलों की कटाई सुबह-सवेरे या देर शाम को ही करें। फसलों को लू के प्रकोप से बचाने के लिए हल्की सिंचाई केवल शाम के समय ही करें।

हाथरस सहित इन जिलों में है लू का रेड अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, मिर्जापुर, भदोही, कानपुर देहात, कानपुर नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र।

Next News :-मंगलायतन विश्वविद्यालय और एसएससी नैसकॉम के बीच एमओयू ,विद्यार्थियों को मिलेंगे डिजिटल स्किलिंग व रोजगार के नए अवसर

For Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page