Hamara Hathras

Latest News

sports Academy 2026 flex – 1

हाथरस 04 जून । थाना हाथरस गेट पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे एवं निशानदेही से चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस के अनुसार वादी दिनेश कुमार निवासी खोडारती, थाना हाथरस जंक्शन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 26 अप्रैल 2026 की रात उनकी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या यूपी-86 एएच-8047 को शांति मैरिज होम के बाहर से चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में थाना हाथरस गेट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में हाथरस गेट पुलिस ने दयानतपुर नहर के पास चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विजय सिंह पुत्र चरण सिंह एवं दिनेश कुमार पुत्र रामप्रसाद के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी करने और उन्हें सस्ते दामों में बेचने की बात स्वीकार की। उन्होंने बताया कि बरामद स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को लगभग एक माह पूर्व शांति मैरिज होम क्षेत्र से तथा एक अन्य मोटरसाइकिल को कोतवाली सदर क्षेत्र के गजरौला इलाके से चोरी किया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से कुल चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए गिरोह के अन्य सदस्यों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

Next News :-टीजीटी परीक्षा के दूसरे दिन 3249 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित, कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई परीक्षा

For Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page