Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 25 अप्रैल। जायंट्स ग्रुप ऑफ डायमंड हाथरस की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष प्रभा वार्ष्णेय के निवास पर सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसमें संगठन की आगामी गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में संगठन को अधिक सशक्त और सक्रिय बनाने के साथ-साथ समाज सेवा के कार्यों को गति देने के लिए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। इस अवसर पर सचिव आशु वार्ष्णेय, चार्टर अध्यक्ष पूजा वार्ष्णेय, आई.बी.पी. पूजा वार्ष्णेय, स्मिता, अंजू वार्ष्णेय, ईशा वार्ष्णेय और रूबी अग्रवाल सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं। सभी सदस्यों ने संगठन के उद्देश्यों को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव साझा किए और समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। अंत में अध्यक्ष प्रभा वार्ष्णेय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए एकजुट होकर सेवा कार्यों में जुटने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page