सिकंदराराऊ (पुरदिलनगर) 03 मई । कस्बे के हसायन रोड पर नगर पंचायत की बड़ी लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। यहाँ स्ट्रीट लाइट के पोल से लटक रहे बिजली के खुले तारों की चपेट में आने से एक पशु की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ गहरा आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर पंचायत की ओर से सड़क किनारे स्ट्रीट लाइट के पोल तो लगा दिए गए हैं, लेकिन उनमें से बिजली के नंगे तार बाहर निकले हुए हैं। इन तारों से आए दिन करंट उतरता रहता है। रविवार को एक बेजुबान पशु इन तारों की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। क्षेत्रीय लोगों ने आरोप लगाया कि यह इस तरह की कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई गाय इन खुले तारों की चपेट में आकर दम तोड़ चुकी हैं। बार-बार शिकायत करने के बावजूद नगर पंचायत अधिकारियों ने इन तारों को दुरुस्त करना उचित नहीं समझा। लोगों का कहना है कि विभाग किसी बड़े मानवीय हादसे का इंतजार कर रहा है। हसायन रोड पर हमेशा लोगों का आवागमन रहता है। खुले तारों की वजह से न सिर्फ पशुओं बल्कि राहगीरों और बच्चों की जान पर भी खतरा मंडरा रहा है। आक्रोशित लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इन खुले तारों और जर्जर खंभों को सही नहीं किया गया, तो वे उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सोमवार (22/06/2026) दर्शन माँ बौहरे वाली देवी,
June 22, 2026
सोमवार (22/06/2026) दर्शन माँ चामुंडा देवी ,
June 22, 2026
सिकन्द्राराऊ : निबंधन विभाग तेरहवें दिन भी
June 22, 2026
लखनऊ अग्निकांड की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री
June 22, 2026
वार्ष्णेय महिला एसोसिएशन ने किया योग कार्यक्रम
June 22, 2026
सीएम योगी के हाथरस आगमन से पहले
June 22, 2026
अलीगढ़ रोड क्षेत्र के कई इलाकों में
June 22, 2026
Weather
Hathras
8:44 pm,
Jun 22, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























