सिकन्दराराऊ (हसायन) 22 जून। सलेमपुर औद्योगिक परिक्षेत्र में यूपीसीडा के कार्यक्रम में तेइस जून दिन ाक आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान गौवंश व गौमाता की सेवा राष्ट्र सेवा के पावन उदेश्य के दौरान गौशालाओं के विभिन्न समस्याओं से जूझने को लेकर ज्ञापन देने के लिए राष्ट्रीय हिन्दू साम्राज्य संगठन के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनमोल गुप्ता ने घोषणा कर दी।सीएम को ज्ञापन दिए जाने की सोशल मीडिया एकाउंट से जानकारी मिलते ही प्रशासनिक खुफिया विभाग एलआईयू के कर्मचारी व कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई।राष्ट्रीय हिन्दू साम्राज्य संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष अनमोल गुप्ता को सीएम की सभा कार्यक्रम में ज्ञापन देने से जाने रोके रखने के लिए कोतवाली पुलिस से दुकान पर पहुंचकर नजर बंद कर दिया।राष्ट्रीय हिन्दू साम्राज्य संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष अनमोल गुप्ता ने ज्ञाापन में कहा कि गौवंश व गौमाता की सेवा राष्ट्र सेवा के पावन उदेश्य पर प्रदेश में गौसेवा के लिए ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।फिर भी जमीनी स्तर पर गौशालाएं गंभीर समस्याओं से जूझ रही हैं। गोमाता की दुर्दशा देखकर हर गौभक्त का हृदय व्यथित है।अतः गोमाता की सेवा एवं गौशालाओं के उज्जवल भविष्य हेतु हम आपके समक्ष हमारी गौमाता के लिए पांच प्रमुख समस्या मांग का समाधान करनेककी अपील की है।उन्होने कहा कि पर्याप्त आर्थिक सहायता: जनपद की समस्त पंजीकृत गौशालाओं को गोवंश की संख्या के अनुपात में पर्याप्त एवं समयबद्ध आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि चारा-भूसे की कमी से किसी गोमाता की मृत्यु न हो।मूलभूत सुविधाओं की स्थायी व्यवस्था: प्रत्येक गौशाला में चारा, स्वच्छ पानी, पशु चिकित्सा, दवाई एवं प्रशिक्षित कर्मचारियों की स्थायी व्यवस्था शासन स्तर से सुनिश्चित की जाए।अतिक्रमण मुक्त गौशाला भूमि: अनेक गौशालाओं की भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। ऐसी समस्त भूमि को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराकर गौशालाओं को सौंपी जाए।बेसहारा गोवंश हेतु ठोस नीति: सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश के संरक्षण, भरण-पोषण एवं पुनर्वास हेतु एक प्रभावी एवं ठोस राज्यव्यापी नीति बनाकर लागू की जाए।पारदर्शी संचालन एवं निरीक्षण: गौशालाओं को मिलने वाले सरकारी अनुदान के सदुपयोग हेतु जिला प्रशासन द्वारा नियमित निरीक्षण एवं पारदर्शी संचालन व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।राष्ट्रीय हिन्दू साम्राज्य संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष अनमोल गुप्ता ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञाापन में अपील करते हुए गौमाता की रक्षा हमारा कर्तव्य है और राष्ट्र का उज्जवल भविष्य भी इसी में निहित है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप हमारी उपरोक्त मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर त्वरित कार्यवाही करने की मांग की है।